Tuesday 3 December 2019

दोहे -पिज्जा

1-इश्क करे जो जानता,दिल की हालत खूब।

    हर पल उसको चाहिए, धड़कन में महबूब।।


2-पिज्जा  हो  या आदमी , प्रेम  जरूरी चीज।

    जब तक बढ़िया न चढ़े ,लागे नही लज़ीज़।।


3-प्रेम  लगाती  आग  है , दिल  ये जाने खूब।

   इसी  लिए  तो  चाहिए , कुल्फी सी महबूब।।


4-तीखा  खट्टा  भी  नही ,न  गुड़ ज्यादा बेस्ट।

    जीवन  में  हो  चाट सा , खट्टा  मीठा  टेस्ट।।


5-प्रेम   होय  या  वासना , लागे  एक  समान।

  जो अन्तर को समझ गया,बनता वही महान।।



हेमंतकुमार मानिकपुरी

भाटापारा छत्तीसगढ़

No comments:

Post a Comment