Thursday, 26 September 2019

दोहा

हर पल जीवन में रहे,प्रेम भरा उल्लास।

बगिया जैसे फूल की,महके चारो मास।।

मन मे दीपक तो जले,चाहे बाहर रात।

अँधियारा गर मन रहे,तम हो कैसे मात।।

सोंचो समझो जान लो,जीवन के सब रंग।

बारी बारी आत है,हँसी-खुशी ,दुख जंग।।

खिड़की खोलो देंह की,मन दरवाजा तोल।

सोंच समझ खर्चा करो,यह जीवन अनमोल।।

नहिँ भुजंग लाठी मरे,और न मरे घमंड।

प्रेम रतन लाठी भली,काम करे यव-मंड।।

दोहे

हेमंत कुमार मानिकपुरी

भाटापारा छत्तीसगढ़

Monday, 16 September 2019

ज़िक्र मेरा आएगा उनके हर फ़साने में

212    1222     212       1222

ज़िन्दगी जलाएँ  है ज़िन्दगी को पाने में

गम को छोड़ आये हैं हम शराबख़ाने में

आजकल  वो हमसे ही  दूर दूर  रहते हैं

ज़िन्दगी  खपा दी हमने  जिन्हे बनाने में

यार कब की ये दुनिया जान ले गई होती

मर्द हैं तो ज़िन्दा हैं अब तलक जमाने में

राख ये कहीं फिर से आग तो न बन जाये

लोग कुछ लगे हैं फिर  राख को जलाने में

आज हमसे रूठे हैं तो हैं देखना इक दिन

ज़िक्र  मेरा  आएगा उनके  हर फ़साने  में

ग़ज़ल

हेमंत कुमार "अगम"

भाटापारा

Friday, 28 June 2019

तू मानता क्यूँ नही ....ग़ज़ल

212/212/212/212

दरिया की प्यास भी देखता क्यूँ नही

जब तू बादल है तो बरसता क्यूँ नही

तुझको धन से नवाज़ा खुदा ने बहुत

पर  ग़रीबों  के  वास्ते  दया क्यूँ नही

लड़ता है  अपनो  से रोज  बेकार ही

बे - वजह  जंग को  रोकता  क्यूँ  नही

चलना है तुमको जिस रास्ते पे सदा

काँटे  उन  राहों  का  काटता क्यूँ नही

प्यार  का फलसफा  रोज  कह देता है

प्यार  को यार फिर बाँटता  क्यूँ नही

क्या तू कहता है क्या तू नही कहता है

गर  नही  जानता , जानता क्यूँ  नही

ग़ज़ल

हेमंत कुमार मानिकपुरी

भाटापारा छत्तीसगढ़

Friday, 7 June 2019

धूप छाँव खोजता है

दो पहरी की गर्मी से
थककर झुलस कर
धूप घर के आँगन में
परदे की छाँव में बैठ गया
पसीने से तर्र
न साफा न पगड़ी
गर्म हवाओं का चक्रवात
और कहीं नही ठहरने की जगह
बेचारा करे भी तो क्या
न जंगल है न झाड़ियाँ
तालाब नदियाँ झरने
सब जगह देख लिया
कहीं भी पानी का अता पता नही
होंठ सूख चुके है
तन आग का गोला हो रहा था
जैसे अग्नि-पथ से गुजर रहा हो
सोच रहा था शाम तक मुझे
सूर्य में विलीन हो जाना है
और फिर रात भर तपना हैं
हर गर्मियों में मुझे ठंडक मिल जाती थी
अब ये धरती कैसी हो गई है
पहले तो एसा नही थी
कि मुझे छाँव भी खोजना पड़ा हो  ???

रचना
हेमंत कुमार "अगम"
भाटापारा
रचना श्रेणी-अतुकांत

Thursday, 6 June 2019

दोहा

दोहा

सादा कुरथा देख के,समझव झन गुनवान।
मन मा कतका दाग हे,देवव थोरिक ध्यान।।

आनी बानी लोभ दय,करय अपन गुनगान।
भाखा मा हे गुड़ मिले,मिठहा-मिठहा जान।।

गली खोर चारो मुड़ा,रात रात भर जाय।
जेकर लालच जेन बर,वइसन भात खवाय।।

बने असन मुखिया चुनव ,फँसव नही तुम जाल।
लालच ला छोंड़व गड़ी,रखव देश के ख्याल।।

हे  नेता - नेता  मा फरक,जइसे  बगुला हंस।
राम किसन ला छाँट लव,छोंड़व रावन कंस।।

सोंच समझ तुम वोट दव,कँहव बात मैं सार।
ढेंकी   कूटय  धान  जब , भूँसा  देय  निमार।।

हेमंत कुमार मानिकपुरी

भाटापारा







Saturday, 13 April 2019

अंबेडकर

आज की मेरी पंक्तियाँ डा भीमराव अम्बेडकर के  जन्म दिन पर उनके पावन चरणों मे अर्पण.......
👏👏👏👏👏👏👏👏👏

दिन हीन अस्पृश्य जनो की,
तुम हो नव भाग्य विधाता,
नमन अभिनंदन कोटि कोटि,
अर्पण श्रद्धा सुमन अंबेडकर बाबा।

दिशा मिला नूतन राह मिला,
दशा बदल दी हम दुर्जन की,
जीवन को नई परिभाषा दी,
संविधान लिखकर तुमने बाबा।

लड़ते रहे पाखंडो से अनवरत,
भाई चारे का संदेश दिया,
दिमक लगी थी मानवता के जड़ मे,
छुआ-छुत को समूल नाश किया ।

अर्पण  श्रद्धा सुमन अंबेडकर बाबा.........

          हे  मं  त

Friday, 12 April 2019

ग़ज़ल


2122     1212     22/112

दुश्मनी का सफ़र तमाम करें

सब को हँस्ते हुए सलाम करें

बारिशें काम आएँगी कब तक

अब कुएँ का भी इंतिज़ाम करें

जीना अपने लिए ही काफी नहीं

ज़िंदगी औरों के भी नाम करें

जंग जायज़ नही है यार अभी

मस्अलों पे कोई कलाम करें

काम जब हाथों से नही बनता

हौसलों से भी कोई काम करें

ग़ज़ल

हेमंत कुमार मानिकपुरी

भाटापारा (छ ग)