Thursday, 18 January 2018

ग़ज़ल

2122/1222/1222

खत  पुराने   सभी   मेरा   जला  देना

वस्ल की हर तलब दिल से मिटा देना

मैं तो इक लम्हा था फिर रूकता कैसे

वक्त   की   बेवफ़ाई थी   भुला  देना

ज़िंदगी  में अगर ग़म भी आ जाये तो

ग़म में  रोना नही  बस  मुस्कुरा  देना

मै किसी भी के मज़हब का नही यारों

मज़हबी ना  कभी मुझको  बता  देना

गम नही मैं अगर मर भी गया तो सच

कुछ जला देगा वो कुछ तुम दबा देना

ग़ज़ल

हेमंत कुमार मानिकपुरी

भाटापारा छत्तीसगढ़

वस्ल-मिलन ,संयोग

Friday, 12 January 2018

ग़ज़ल

पारए नाँ (1)तक उसे मिलता नही यारों

और उसकी हसरतें मरता नही यारों

नश्शए सह्बा (2)अभी चढ़ता नही तो क्या

गुजरा है दिन रात तो सोया नही यारों

है फ़रामुश जो कभी तो लौटकर आए

मेरा दिल अब भी कहीं भटका नही यारों

बादए गुलफ़ाम(3) ना हो तो मज़ा क्या है

ऐसी वैसी तो कभी पीता नही यारों

ये नक़ावत (4)है मेरी मैं दिल की कहता हूँ

औरों के जैसा मैं तो झूठा नही यारों

क़ागजों के साथ ही जीते रहे उमरा(5)

हमने बस इनकी तरफ देखा नही यारों

1-रोटी का तुकड़ा
2-शराब का नशा
3-एक गुलाबी शराब
4-शुद्धता,पवित्रता
5-धनवान लोग

ग़ज़ल

हेमंत कुमार मानिकपुरी

भाटापारा छत्तीसगढ़

Saturday, 23 December 2017

बरवै छंद-फिर फागुन आया है

है तन मन बौराया,भीगा अंग।

आया फागुन जब से ,लेकर रंग।

कलरव करते हैं खग,मगन अपार।

बहती है रह रह कर,मस्त बयार।

ना गरमी ना जाड़ा,सम है ताप।

मौसम इतना अच्छा,मिटा संताप।

कोयल कूके कुहु कुहु,देखो आम।

बौराई  है  फिर  से,हर इक शाम।

मधुबन लागे आँगन,हर घर द्वार।

गाँव  गली  चौराहा , महक अपार।

खिल उठे हैं टेसू,पृथ्वी भाल।

पुष्प का बन गया हो,जैसे ताल।

उद्विग्न पुष्पधन्वा,रति बेहाल।

है मृगमद यह कैसा,हृदय रसाल।

भ्रामर करते उपवन,भन भन गान।

लगी फूल खिलने सुन,सुमधुर तान।

प्रकृति हुई मन भावन,खुशी अनंत।

वन-उपवन हर आँगन, है हेमंत।

हेमंत मानिकपुरी(साहित्यकार)

भाटापारा छत्तीसगढ़

Tuesday, 19 December 2017

ग़ज़ल

2122/2122/212

रमल मुसद्दस महजूफ

सब वो अर्फ़ा बस हमी इक आम हैं

चोर   वो  हैं   और   हम  बदनाम हैं

अब  पहनते  कीमती  स्वेटर  सभी

बस  हमारे  पास  ही  इक  लाम  हैं

इक गिरिह सुलझी तो फिर इक बँध गई

क्या   हरिक   आफ़त   हमारे   नाम  हैं

हार कर उसने जहाँ को पा लिया

जीत  कर  हम  शह्र में गुमनाम  हैं

इश्क में हमने उतर के देखा तो

यूँ लगा जैसे  ये  शोला  चाम  हैं

यूँ ही तन्हा कब तलक रहते रहें

वास्ते हमारे भी  कोई  जाम हैं..?

जो उफ़नती जा रही है इक नदी

फिर समन्दर से उसे क्या काम है..?

अर्फ़ा -उच्चतम  ,लाम -ऊनी टोपी ,गिरिह-गाँठ,

चाम-खाई

ग़ज़ल

हेमंत कुमार मानिक पुरी

भाटापारा छत्तीसगढ़

Monday, 18 December 2017

मैं गाँधी बन जाहूँ-सार छंद

आँखी चशमा गोल लगाके,कमर घड़ी लटकाहूँ।
एक हाथ मा लउड़ी धर हूँ ,मैं गाँधी बन जाहूँ।।

सत के सँग-सँग जीहूँ मैं हर,सत बर प्राण गवाहूँ।
सादा  बढ़िहा  जिनगी रहिही,राम  नाव  मैं  गाहूँ।।

घर-घर जाके मैं सबझन ला,चेत लगा समझाहूँ।
दारू  छोंड़व गाँजा  छोंड़व, कहिके  माथ नवाहूँ।।

जम्मो हाथ कलम सँग होही,स्कूल गाँव बनवाहूँ।
नोनी-बाबू  सँग - सँग पढ़ही,आखर- अलख जगाहूँ ।।

बाहिर-भाँठा बाहिर झन जव,सब जन ला चेताहूँ।
बनवावव  घर  मा  शौचालय,सगरी  पाठ  पढ़ाहूँ।।

जीव मार झन झगरा लड़ झन,अइसन बात बताहूँ।
मनखे  मनखे  एक  बनाके , दया  मया  बगराहूँ।।

हिन्दू मुस्लिम सिक्ख इसाई,सब ला गला लगाहूँ।
जाति धरम के भेद मिटा के,रसदा नवा बनाहूँ।।

हेमंत कुमार "अगम"
भाटापारा छत्तीसगढ़

Monday, 27 November 2017

छप्पय

धड़ धड़ ले दव दाग,सबो ला मारव गोली।
छाती मा चढ़ जाव,खून के खेलव होली।
आतंकी ला गाड़,देश बिक्कट सुख पाही।
छोंड़व झन जी आज,फेर मउका नइ आही।
मानवता के नाश ला,रोकव अब पारी हवय।
आवव आघू वीर तुम,दुश्मन देख सिहर जवय।

Sunday, 26 November 2017

बरवै

           बरवै

जाबो काम करे बर,सब परिवार।
कमिया बन सिरजाबो,खेती खार।

परता टोर टोर के,रचबो पार।
दलहन पाबो कसके,खाबो दार।

जोंत जोंत भुइयाँ ला,करबो सार।
धान पान होही जी,तब भरमार।

खद्दर नइ होही जी,ककरो द्वार।
अब पक्का घर बनही,झारा झार।

अब चम चम चमकाबो,सबके ठाँव
गली बनाबो पक्की,जम्मों गाँव।

रखबो साफ सफाई, पूरा साल।
स्वास्थ सबो के होही,माला माल।

जल साफ सबो पीबो,क्लोरिन डार।
बीमारी ला करबो,भव ले पार।

सरग बनाबो सुघ्घर,नइ हे देर।
हरियर करबो धरती,जाँगर पेर।

दुख पीरा ला हरबो,ये संसार
जाँगर के पाछू मा,ले हन भार।

----हेमंत कुमार मानिकपुरी
भाटापारा छत्तीसगढ़