Tuesday, 21 July 2015

तभे हमर गांधी बबा के सुराज आही(छत्तीसगढ़ी)

बोट के कीमत पहिचाने ल परही,
जम्मो मनखे ल बोट डारेल परही।
छंटनी करना हे जोजवा बोजवा ल,
तभे हमर गांधी बबा के सुराज आही॥

तभे हमर गांधी .......

अपढ़ हेंकड़हा मन ह नेता बनथे,
जीत के छानही म पड़ पड़ होरा भुंजथे।
अईसनहा दोगला मन ल भगायेल परही,
चुनयी म इंकर मन के मंजा बतायेल परही॥

तभे हमर गांधी........

साड़ी बांटथे कतका घर घर जाके ,
हमर बहिनी माई मन ल रिझाए बर।
दारू कुकरा बांटे टुरा पिला ल पटाय बर,
अब इंकर सप्पड़ नई परना हमन ल चाही॥

तभे हमर गांधी.......

जेन मेर पाही फलर फलर ओसाही,
तरिया नंदिया गली खोर सुधर जाही।
इस्कुल, दैहान ,पक्की सड़क बन जाही,
अब लबरा फलर्रा मन ल तिरियाये ल परही॥

तभे हमर गांधी......

नोनी बाबू बोट डरयीया मन सकलावव,
बने पढ़े लिखे गुनवान मनखे ल जितावव।
जेन हमर समझय दुख सुख पीरा परेशानी,
अईसनहे मनखे ल तिलक लगाय ल परही॥

तभे हमर गांधी बबा के सुराज आही.....

रचना
हेमंत कुमार मानिक पुरी
भाटापारा
जिला
बलौदाबाजार-भाटापारा
छत्तीसगढ़

Wednesday, 15 July 2015

भीगा है तन (गज़ल)

भीगा है तन दिल की अगन जाती नही ,
अब बरसात दिल की अगन बुझाती नही।

गुजरते गये हैं हर पन्ने अतीत के लम्हों से,
अब भरी बरसात मे बरसात जैसे आती नही।

मै भी हूं तू भी है इस जंहा के किसी कोने मे,
अब तकदीर किसी चौराहे पे जैसे मिलती नही।

यू तो रोज चल रही है हवांये दर्द-ए-मंजर का,
अब दवा भी इश्क को जैसे रास आती नही।

न आये ये बरसात  मे मोहब्बत की याद "हेमंत"
अब न ये इश्क जैसे जलती नही न बुझती नही।

रचना
हेमंतकुमार मानिकपुरी
भाटापारा
जिला
बलौदाबाजार-भाटापारा
छत्तीसगढ़

उम्मीद तो कर रेला है बाप(हास्य व्यंग्य)

वेतन बढ़े भूखे पेट न मरें,
हो मोटरसाइकिल अपनी भी,
जिस में बैठ हम जमकर घूमें,
उम्मीद तो कर रेला है बाप!!!

बच्चों को कभी बीबी को घुमायें,
थोड़ा सैर सपाटा मे जायें,
दूर हो जाए कड़की हमारी,
जब शाली भी अपने घर आए।
     उम्मीद तो कर................

झुठे झुठे वादे होते हैं बड़े,
मन के लड्डू खाते हैं बड़े,
सपना अब सपना ही रह जाएगा,
शाला इनकमटेक्स हमारी भी कटे ।
         उम्मीद तो कर........

औरों को देख जलन सी होती है, ताने सुनकर बीबी से कान पकती है,
रोज खीचखीच मे टाईम मेरा जाता है,
कभी भर पेट घर मे खाना मिल जाए ।

रचना
हेमंतकुमार मानिकपुरी
भाटापारा
जिला
बलौदाबाजार-भाटापारा
छत्तीसगढ़

अफसोस जताने आ जाना(हिन्दी)

कुछ कसर रह न जाए बाकी,
ईतना मुझे तड़फा जाना,
दो फूल लेकर मेरी कब्र पर,
अफसोस जताने आ जाना ।

    अफसो स जताने......

वो रंगीन शामे शहर की,
कुछ यादें मेरी ले आना,
खून से  लिखा था जो खत मेरा,
आकर तुम लौटा जाना ।

अफसोस जताने.........

जरा बालों को बिखरा आना,
कुछ चेहरे पर मायूसी ले आना,
वर्ना लोग पूछेंगे तुमसे सवाल,
झुठा ही सही कुछ अश्क बहा जा ।

अफोसस  जताने आ जाना.....

रचना
हेमंतकुमार मानिकपुरी
भाटापारा
जिला
बलौदाबाजार-भाटापारा
छत्तीसगढ़

यंहा मन के आंसू कौन देखता है(हिन्दी)

मन ही मन पीड़ा सहते है,
हंसते दिखते पर रोते है,
आंखों को सूखा रखना पड़ता है,
यहां मन के आंसू कौन देखता है ।।
                 यहां मन के आंसू.........

दर्द बताने की वजह नही दिखती,
कोइ मीत नही जो ह्रदय टटोलती,
इस चंचल संसार मे नही मिला कोई,
पढ़ता जो अंतरमन की वेदना।।
              यहां मन के आंसू............

सूर्ख जर्द आंखें टकटक देखती,
खूली आंखों मे निंन्द्रा भटकती,
मन मे रात भर बरसते मेघा,
आंसुओं को भी रातभर छटपटाना पड़ता है ।।
       यहां मन के आंसू कौन देखता है ।

रचना
हेमंत कुमार मानिकपुरी
भाटापारा
जिला
बलौदाबाजार-भाटापारा

वो सोंधी महक मिट्टी की अभी ताजा है(हिन्दी)

बरसात की बूंदों का मिट्टी पे टपकना,
तालाब मे नंगे होकर फिसलना,
हाथ पांव मे मिट्टी लगाकर साबुन बनाना,
वो सोंधी महक मिट्टी की आज भी ताजा है ।

बचपन मिट्टी से ही चहका था,
हर गली मिट्टी ही सनता था,
गांव के आंगन मे मिट्टी से खेलना,
वो मिट्टी के घरौंदे आज भी ताजा है  ।

चोट लगे तो मां मिट्टी का लेप लगाती थी,
मिट्टी की ठंडक कितना राहत पहुंचाती थी,
मिट्टी से ही तो जीवन अंकुरित,
मिट्टी से तिलक लगाना अभी ताजा है ।

मै भूला नही  उस मिट्टी के अफसाने,
जिस मिटटी मे चंचल  बचपन  गुजरा,
हे भारत के माटी अर्पण तुम पर सब कुछ,
अभी मेरी भुजाओं का संबल ताजा  है ।

रचना
हेमंतकुमार मानिकपुरी
भाटापारा
जिला
बलौदाबाजार -भाटापारा
छत्तीसगढ़

पुलिस वाला गुण्डा(हिन्दी)

पुलिस वाला ट्रफिक मे देख रहा था खड़ा,
कोई गाड़ी एसी आए जिससे माल मिले बड़ा,
कह रहा था शहर के लौंडे को मत भेजना भगवान,
अगर आ भी जाए तो उस पर नही दूंगा ध्यान ।।

दो चार गांव से अनपढ़ अनाड़ी भेज देना,
माल मिलता है बढ़ीया उनसे कयी गुना,
मेरी झोली आज भर देना भगवान,
खर्च कर दिए वसूली आज टी आई को भी है देना ।।

इतने मे हेलमेट पहने भिन्डी वाला गुजरा,
कहा रोककर हेलमेट तो ठीक जरा लाईसेंस दिखाना,
लाईसेंस देखकर कहा टायर क्यों है पुराना,
सौ दे वरना कोर्ट जाकर चालान पटाना ।।

डरा सहमा आदमी क्या करता बेचारा,
निकाल सौ का नोट हो गया रवाना,
पुलिस वाले इतना बेदर्द क्यों हो रहे हैं,
जनता का रक्षक ही भक्षक हो रहे हैं ॥

आवारा लड़के तीन तीन सवारी गुजरते है,
पर उनके कान मे जूं तक नही रेंगता,
सीधा सादा ईंसान आज  परेशान बने हैं,
पुलिस वाला गुंडों के अवतार बने है ।।

रचना
हेमंतकुमार मानिकपुरी
भाटापारा
जिला
बलौदाबाजार-भाटापारा
छत्तीसगढ़