Sunday, 12 July 2015

अबला सी एक कर्मठ नारी(हिन्दी)

विचारों के अंतरद्वंद मे निहारती ,
अबला सी इक कर्मठ नारी ।

उलझे ताना बाना में उलझी है,
असंख्य विचारों की अनुभूति ।

कर्तव्य बोझ ,विचारों की उत्श्रृंखलता,
पग पग पथ पर अग्नि परीक्षा ।

वात्सल्यी ,करूणामय नारी,
विचलित सी क्यों हर बार तेरी आशा !

समाज की परिभाषाओं मे बंधी बंधी,
आज भी है तेरी अभिलाषा ।

रचना
हेमंतकुमार मानिकपुरी
भाटापारा
जिला
बलौदाबाजार-भाटापारा
छत्तीसगढ़

हे प्रिये तुम मेरी नाव की पतवार बन जाना(हिन्दी)

बदली परिस्थितियों मे कंही बदल न जाऊं
जब भी हिलोरे खाऊं  सम्हल न पाऊं,
किसी अन्जान राहों पर भटक न जाऊं,
हे प्रिये तुम मेरी नाव की पतवार बन जाना  ।
हे प्रिये..................

जीवन राह कठीन है,
यहां बदलते समय और मन है,
संघर्ष का अंत यहाँ नही है,
एसे मे मेरी हौसलो की पुकार बन जाना ।
हे प्रिये..................

इस दुनिया मे तेरे सिवाय कोई नही मेरा,
अपनी प्रेम की शीतल छाया बरसा देना,
हजारों सपने लिए है मन मेरा,
मेरे सपनो को अपने हाथों से रंग चढ़ा दिया करना ।
हे प्रिये...............

   हेमंत

न बह आंसू (हिन्दी)

न बह आंसू जरा सब्र तो कर,
उनकी बेवफाई की किस्से जरा सुनने तो दे ।

सजदा किए जिसे खुदा मानकर,
उसे दिल पर आरियां चलाने तो दे ।

अभी तो तुझे रोज बहना ही है,
जरा आंखों मे पानी भर जाने  तो दे ।

समन्दर  भी आंसुओ मे बह जाए,
इतना दर्द सीने मे जरा पनपने तो दे।

रचना
हेमंतकुमार मानिकपुरी
भाटापारा
जिला
बलौदाबाजार-भाटापारा

हम तो दोस्त बनाने का जिगर रखते है(हिन्दी)

हम तो दोस्त बनाने का जीगर रखते है,
चुपके से दिल  मे उतर जाने का हुनर रखते है,
परींदे भले आसमां मे उड़ते रहें,
हम तो पर गिनने का हुनर रखते है।।

वो निगाहें जिसने हमे देखा नही कभी,
उनकी नजरों से पढ़ने का हुनर रखते है,
ऐ खुदा बख्श दरिया ए मोहब्बत तू,
जिनके लिये मर जाने का हुनर रखते है।।

मूसीबतें पहाड़ बन अगर अड़ जाए साथियों,
हम तो पत्थर पे लकीर खीचने का हुनर रखते है,
काली रात मे चलने का डर नही ए "हेमंत",
हम तो जुगनू की तरह चमक रखते है।।

रचना
हेमंत कुमार मानिकपुरी
भाटापारा
जिला
बलौदाबाजार-भाटापारा
छत्तीसगढ़

करूण वंदन श्रद्धांजलि(हिन्दी)

करूण वंदन श्रद्धाध्जली,
देखो आंखें बहती झर झर ,
जिनके प्राणों की आहुति से,
नव जीवन धरा भारत प्रबल।
                 करूण.......
गोलियां  चलती थी दन दन,
बरसती तोपें छण छण,
वो हंसते थे मरने के लिए,
है छलनी सीना पर कहते वन्दे मातरम।
              करूण........
रण मे जब तु हुंकार भरे,
करते जाते जब शत्रु दमन,
कोई फिर टिकता नही था,
जब खत खट तलवार करे।
               करूण...........
है गर्व तुझपे बलिदानी,
है तेरी अनोखी कहानी,
भारत वर्ष करे तुझको,
शत शत नमन शत शत नमन।
                   करूण.........
रचना
हेमंत कुमार मानिकुरी
भाटापारा
जिला
बलौदाबाजार-भाटापारा
छत्तीसगढ़

जमाने जागते रहे(हिन्दी)


जमाने गुजरते रहे यादें जागती रही ,

उम्मीद थी वो कभी सपनो मो आए।

सम्हल कर लड़खड़ाना अब रवायते इश्क है,
हम तो हर आईनें मे उसे तलाशते रहे।

दिल -ए-हरम मे हर कोना सजा है,
खुदा मानकर उसे सजदा करते रहे।

हाथों मे लकीरें बहोत है   "हेमंत",
उसको पाने की किस्मत कंहा से लाएं।


करगा मन ल छांटेल परही(छत्तीसगढ़ी)

अमरबेल कस चुहकत हे,
छत्तीसगढ़ के लमेरा मन।
जेन बन कचरा कस बाढ़े हे,
करगा कस छांटेल परही॥

करगा कस..

जल जंगल जमीन जेकर,
दर दर भटकय मोर भाई।
आदिबासी के भलई बर संगी,
जुरमिल हक देवाय ल परही॥

करगा कस..

बड़े बड़े नेता बनगे परदेसिया,
बड़े बड़े बनगे अधिकारी ग।
छत्तीसगढ़िया ल जुती समझय,
अब एला उखरा गोड़ करेल परही॥

करगा कस..

सीधा सादा बने रहय ले,
अब काम कहां चलथे संगी।
फरकावव अब बांही के बाजू,
अपन हक ल अब छिनेल परही॥

करगा कस..

सकला जव जम्मो संगवारी,
छत्तीस कोति अब झिन बगरव।
जुरमिल रहे म बड़ ताकत हे,
छत्तीसगढ़िया ल सकलायेल परही॥

करगा कस छांटेल परही..

रचना
हेमन्त कुमार मानिकपुरी
भाटापारा
जिला
बलौदाबाजार-भाटापारा
छत्तीसगढ़
8871805078