बिल्ली फिर बन्दर लगता है
बादल तो जोकर लगता है
भालू जैसा रुप है कालू
बादल उल्लू पर लगता है
गिरगिट जैसा रंग बदलता
बादल जादूगर लगता है
मोर-मोरनी पल में बनकर
बादल फिर तीतर लगता है
बादल में सब कहते पानी
धुआँ-धुआँ सा पर लगता है
कभी बरसता कभी चमकता
तड़का तो फिर डर लगता है
आसमान में फिरता रहता
बादल तो बेघर लगता है
हेमंत कुमार "अगम"
भाटापारा छत्तीसगढ़