Monday, 26 September 2016

बहर-रजज मुसद्दस सालिम
२२१२/२२१२/२२१२
तर्ज- ला ला ल ला

मैं चार सिक्के भी बचा पाया नही,
तूफां बताकर तो कभी आया नही।

मजबूरियां क्या क्या रही होंगी तभी,
ये मौत भी खुलकर अभी आया नही।

बस चाहता था दो घड़ी सावन रहूं,
बरसात तो इस साल भी आया नही।

बांटा करो तुम राम को बांटो खुदा,
इसके सिवा कुछ काम तो आया नही।

एक चांद पर एतबार ही था बस हमे,
वो भी मगर छत पर कभी आया नही।

ग़ज़ल
हेमंत कुमार मानिकपुरी
भाटापारा
छत्तीसगढ़ok




२१२२/२१२२/२१२२
बहर--रमल मुसद्दस सालिम

गांव की तुम आब़दाना याद रखना,
नीम बरग़द और सावन याद रखना।

चांद तारे आसमा गर मिल भी' जाये,
तुम हमेशा घर गरीबी याद रखना।

जा रहे हो तुम अगर घर छोड़ कर तो,
देख मां की चार बातें याद रखना।

रोज बूढ़ी आंखें' तकती राह होंगी,
अधमरी सी जान वो तुम याद रखना।

लील जाती है शहर ईमान सब कुछ,
शाम को निकलो मगर घर याद रखना।

ग़ज़ल
हेमंतकुमार मानिकपुरी
भाटापारा
छत्तीसगढ़ok




पहले मारा
आज भी मारा
शायद कल भी ये काम करे
आओ हम दुश्मन को ट्वीट करें
कहना सुनना
बतियाना सबसे अच्छा
तोप गोलों पे ज्यादा खर्चा
उन जैसे गोलियां क्यूं बर्बाद करें
आओ हम दुश्मन को ट्वीट करें
हुए शहीद
सत्तरा जाने आज
पठान कोट भी तो है याद?
फिर जोश खरोस की बात करें
आओ हम दुश्मन को ट्वीट करें
समझौता
बस है यही इकलौता
रास्ता प्रेम व्रेम का बढ़िया!
बात वार्ता मे मग्न दिन रात रहें
आओ हम दुश्मन को ट्वीट करें
सवा करोड़ आबादी
देख रही तक कर आंखे
सौ सुनार एक लुहार की
वही पुरानी बातें वो सौ बार करे
आओ दुश्मन को हम ट्वीट करें

हेमंत कुमार मानिकपुरी
भाटापारा
छत्तीसगढ़ok


समीक्षार्थ--------

आल्हा छंद
"वीर रस"

धीर देख के हमरो भैया,दुशमन समझे हमे लचार।
उठा जो तलवार रे भैया,काट दियो गरदन हजार।।

जब जब कोनो दुश्मन आए,फरके जावे भुजा हमार।
खून देंह के डबकन लागे,जैसे खौले लोह अंगार।।

तुम करगिल भी हार चुके हो,युद्ध हुआ जो चौथी बार।
अब साहस भी ना ही करियो,मंहगा पड़ जाये इस बार।।

मत छेड़ो भारत के धरती,बात मान लो आज हमार।
सुत पूत कोई नही बांचे,जब दियो गरज के ललकार।।

साहस बचे नही अब जानो,है छदम युद्ध को तैयार।
वादियों मे पैसा बांट के,युवकों को करते गुमराह।।

जेकर देश मरद न जनमे,छुप के करै उही तो वार।
नाक कान छिदवा के हिजड़ा,कर लय औरत के सिंगार।।

आल्हा छंद
हेमंत कुमार मानिकपुरी
भाटापारा
छत्तीसगढ़ok

१२२/१२२/१२२/१२२(अरकान)
बहर -मुतकारिब मुसम्मन सालिम
काफ़िया-अर
रदिफ़-है.         Okk

घरों में ग़रीबी बसी इस क़दर है,
न आटा न रोटी न होती बसर है।

छप्परें घरौंदे उजड़ते शज़र है,
किस तरह हुआ ये पुरानी शहर है।

न दिन को सुकूँ चैन रातों नहीं है,
कि बर्बादियों में बता क्या क़सर है।

नही फूल रास्ते कंटीली डगर है
गुज़रती नही दौर कैसा सफ़र है।

वक्त ने दिखाया सही राह हेमंत,
किसी ने वक्त को दिखाया नज़र है।

ग़ज़लकार
हेमंत मानिकपुरी
भाटापारा
जिला
बलौदाबाजार-भाटापारा
छत्तीसगढ़

















हाईकू ५/७/५

       १
बारिश नही
खेत पर सूखते
त्रास किसान

        २

मेघ रूठे तो
उजड़ गई धरा
है अवसन्न

          ३

ताल सूखे से
जल जन्तु अनाथ
है खिन्न खिन्न

           ४

देंह तपती
जल रहा भूतल
घोर अनल

             ५

उड़ तुरंग
अनुग्रह हे मेघ
हर विपन्न

            
हेमंत कुमार मानिकपुरी
भाटापारा
छत्तीसगढ़


हाईकू--छत्तीसगढ़ी

         १
जाड़ के घाम
सईकमा के बासी
बने सुहाथे

           २

पैना के भात
अंगाकर के रोटी
जी ल जुड़ाथे

             ३

पताल देशी
धनिया मिरचा म
बने खवाथे

             ४

ममहा गे जी
साग गली खोर म
मेथी छंवागे

              ५

जिमी कांदा हे
मही चर चर ले
लार बोहागे

                 ६

पुटू फरे हे
बबा खोजे परे हे
संझा पहागे

                   ७

बटकर हे
गोलईंदा भांटा हे
भाजी रिसागे

                     ८

काला रांधौ मै
छेना झिंटी सिरागे
बबा गुस्सागे

रचना
हेमंतकुमार मानिकपुरी
भाटापारा
छत्तीसगढ़