Thursday, 1 October 2015

गज़ल

मरने के बाद कौन कहां जाएगा परवाह नही करते,
उजड़े हुए चमन की तबाहियां हम याद नही करते।

दो गज़ ज़मीन मिले न या खाख हो जाएं जलकर,
क्या फरक पड़ता है मरने के बाद की हम बात नही करते।

जीते हैं जिंदा दिली से प्यार-मोहब्बत के इशारों पर,
समंदर के बीच जाकर हम तूफानो की बात नही करते।

दर्द देखकर सिहर उठते हैं गरीबों की रूसवाईयां देखकर,
जी कर भी जो मरा है हम उनकी बात नही करते।

तंग हाथ थे पर दुवायें हमने बहोत दी है दिल से "हेमंत"
जो गर अमीर तंग हाथ हो हम उनकी बात नही करते।

रचना
हेमंतकुमार मानिकपुरी
भाटापारा
जिला
बलौदाबाजार-भाटापारा
छत्तीसगढ़

गज़ल

चर्च मंदिर मस्जिद गुरूद्वारा कोई काम न आया,
सब धर्मों का प्रेम हि क्यों अतुलित भारत को भाया।

मत लड़ो चर्च मंदिर मस्जिद गुरूद्वारा के लिए साथियों,
जीजस ईश्वर खुदा वाहेगुरू  है भारत को भाया।

अरे भाई भाई हैं हम सब इस पूरे हिन्दुस्तान मे,
दूश्मनी का दौर कल न आज है मां भारती को भाया।

सब धर्मो मे रहकर भी हम मां भारती का गुणगान करें,
जिस मिट्टी मे हम उपजे कोई मिट्टी न हम को भाया।

"हेमंत"आ जाओ हम सब मिलकर एकता के राह चलें,
झगड़ा दुश्मनी बैर बताओ है कहां जन्म भूमि को भाया।

रचना
हेमंतकुमार मानिकपुरी
भाटापारा
जिला
बलौदाबाजार-भाटापारा
छत्तीसगढ़

गुरूजी बेमार हे

गुरूजी बेमार हे अपन आदत ले लचार हे,
इसकुल के पाछु गुटखा पाकिट के भरमार हे।
पच पच कोन्टा कोति निकल निकल के थुंकथे,
ह्वाट्सेप म नवा मेसेज के ओला इंतजार है॥

दुनिया भर के खबर गुरूजी मेरा तैं  पाबे,
लयीका पढ़ाय बर भर हमर गुरूजी अलाल हे।
बैठक के सूचना पाके गुरूजी गदगद हो जाथे ।
गप सड़ाका मारे बर हमर गुरूजी हुशियार हे॥

ओसनहे लयीका मन घलो एकदम अप -टू- डेट हे,
फेल पास के लफड़ा ले अब झंझट मुक्त हे।
थोरकिन पढ़ा लिन त गुरूजी के  बड़ मेहरबानी ,
नई तो हर रोज देवारी हर रोज फागुन तिहार हे॥

अउ लयीका के दाई ददा के बात करना बेकार हे,
ओकर मेर दिन भर काम बुता के भरमार हे।
कोरी कोरी लयीका घर म कोच बोच भराय हे,
पढ़यीया लयीका घर म लयीका अउ घर रखवार हे॥

गुरूजी, लयीका के दाई ददा या कोन जुम्मेवार हे ?
सब ल पास करे बर भैया हमर हिट सरकार हे।
लयीका पीसात हे हमर सब झिन के बीच बेचारा,
सब ल सोचे ल परही संगवारी कोन लयीका के गुनहगार हे ?

रचना
हेमंतकुमार मानिकपुरी
भाटापारा
जिला
ब
बलौदाबाजार-भाटापारा
छत्तीसगढ़

Tuesday, 29 September 2015

गज़ल

आज़र्दाह हुआ है दिल आदमियत के बगैर,
उजड़ा हुआ है चमन आदमियत के बगैर।

आश़ियां जाके हम किस किस शहर मे बसायें,
धुंआ धुंआ हर शहर हुआ है रौशनी के बगैर।

आशुफ़्ता-ए -आस करें आसरा किस किस पर,
दिल गुमराह है इक़्तजा-ए-इख्लास के बगैर।

इब्तिला-ए-इबादत मे इबारत-ए-इमान न रही,
एक कदम भी चला जाता नही अब खुदा तेरे बगैर।

"हेमंत" किस तरह जी लेते हो तुम बनके तब्बसुम,
मुर्दे ही तो बने हैं यहां लोग इंसानियत के बगैर।

रचना
हेमंतकुमार मानिकपुरी
भाटापारा
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा
छत्तीसगढ़

गज़ल

जरा जरा सी बात थी पर और रूठा न कीजिए,
मोहब्बत की तारिख भी जरा गौर से पढ़ा कीजिए।

हम तो इशारे पर पर दांव लगाते है जिंदगी के लिए,
कागज पे जो लफ्ज है लिखा गौर से पढ़ा किजिये।

वो लकीर आपने ही बनाया था हमारे हाथों पर,
कभी फुर्सत हो तो थकदीरों को पढ़ लिया कीजिए।

तुमने तो जैसे कसम खा ली है हमसे दुरियाँ बनाने की,
अल्फाजों से ही सही जरा हमसे मिला तो किजिये।

हर गली चौराहे जब हम मिला करते थे "हेमंत"
सकूं-ए-यार के खातिर तिरछि निगाहों से देख तो लिया किजिये।

रचना
हेमंतकुमार मानिकपुरी
भाटापारा
जिला
बलौदाबाजार-भाटापारा
छत्तीसगढ़

गज़ल

मेंहदी के रंग बनकर कोई आया है हाथों मे,
कांच की चुड़ीयो सा कोई सजाया है हाथों मे।

मचल जाती है तमन्नाएं रह रहकर दिल की,
हमे कोई मुक्द्दर सा आजमाया है अपने हाथों मे ।

ये रूसवाईयां ये तनहाईयाँ अब दुर हो रही है,
ये मोहब्बत एक अजीब सा रंग लाया है हाथों में।

फूलों  सा महकता है दिल का हर कोना कोना,
ताजे गुलाब की छुअन हो जैसे कोई हाथो में।

ये बहारे यूं ही बरसती रहे वफा बनकर "हेमंत"
जैसे कोई पल चांद बनकर समाया हो हाथों में।

रचना
हेमंतकुमार मानिकपुरी
भाटापाराByt
जिला
बलौदाबाजार-भाटापारा
छत्तीसगढ़

परदेशीया के कथा (छत्तीसगढ़ी)

सीधा सादा मनखे मन ल तै बने लपेटा डारे,
गरीब मनखे ल परदेशीया तै हर मोह डारे।
जागत हे छतीसगढ़ीया सुन लव परदेशीया हो,
अब तुमन दिखिहव छत्तीसगढ़ ले मोटरा डारे॥

धोती सल्लूखा  लूगरी के तुमन मंजाक उड़ाये हवव,
सूट बूट पहिरे तुमन छत्तीसगढ़ ल कबजियाय हवव।
मसमोटी करव छत्तीसगढ़िया के रूपिया म तुमन,
घुरवा कचरा म जाहू अब तुमन  जैसे झुठन डारे॥

छत्तीसगढ़ के माटी म उपजे लयैका मन जाग गे हे,
तुमन अब नई राख सकव छत्तीसगढ़ ल भरमाये।
तुमन धोखा खाहू छत्तीसगढ़ के गूदा गूदा खवयीया हो ,
देखबो तुमन ल एक दिन छत्तीसगढ़ म मुड़ी माथा डारे॥

मोर महल हे मोर अटारी मोर सत्ता के सब पुजारी,
भागे बतर नई मिलही जब परही छत्तीसगढ़िया के लाठी।
छत्तीसगढ़ मोर महतारी ल अईसनहे जान देवन नही,
जियादा झिन कुलकुलाव इंहा ले जाहू  अब निंगधा डारे ॥

रचना
हेमंतकुमार मानिकपुरी
भाटापारा
जिला
बलौदाबाजार-भाटापारा
छत्तीसगढ़